Breaking News

नंदादेवी में रामलीला मंचन का भव्य आगाज, पहले दिन राम व सीता जन्म का हुआ मंचन  

अल्मोड़ा। महीने भर की रिहर्सल के बाद नंदादेवी में रामलीला रामलीला मंचन शुरू हो गया है। प्रथम दिवस की रामलीला का उदघाटन रामलीला कमेटी के संरक्षक व पूर्व सभासद जीवन नाथ वर्मा और कमेटी के संयोजक व पूर्व सभासद प्रकाश पाण्डे द्वारा किया गया। पहले दिन रावण अत्याचार, देवगण स्तुति, राम जन्म व सीता जन्म आदि मंचन किए गए।

कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेर और निर्देशक अमरनाथ सिंह नेगी द्वारा अतिथियों को राम प्रसादी भेट स्वरूप प्रदान की गई। रामलीला शुरू होने से पहले बच्चों ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी।

यहां हारमोनियम पर मोहन जोशी और तबले पर शेखर सिजवाली व अरशद अंसारी ने अपना सहयोग प्रदान किया। पात्रों का मेकअप राजू, वीरेंद्र जोशी, रितम धामी द्वारा किया गया। नंदादेवी मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी व विनोद जोशी द्वारा मंच पूजन किया गया।

यहां मुख्य रूप से नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, हरीश बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, अनिल सनवाल, परितोष जोशी, तारा चंद्र जोशी, दीपक वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, राजेश पलनी, जगदीश बिष्ट, हरि विनोद साह, गणेश मेर, मोहन जोशी, कविश अरोरा, धनंजय साह, जगदीश भंडारी, चंद्रमोहन परगाई, प्रकाश जोशी, राजेंद्र रौतेला, संतोष मिश्रा, शशि मोहन पांडे, राजेश पंत, गणेश मेर, नमन बिष्ट, लोकेश तिवारी, गोलू भट्ट, पंकज परगाई, हर्षवर्धन पांडे, वरुण साह, सुमित साह आदि मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …