ब्यूरो। जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो को नोबेल शांति पुरस्कार 2024 के लिए चयनित किया गया है। यह संगठन परमाणु मुक्त दुनिया की वकालत करती है और जापान के हिरोशिमा व नागासाकी परमाणु हमले में बचे लोगों की देखभाल करता है।
बता दें कि निहोन हिडानक्यो की स्थापना 1956 में हुई थी। इस संगठन का लक्ष्य परमाणु हथियारों के विनाशकारी परिणामों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है और यह संस्था करीब सात दशकों से सफलतापूर्वक अपने मिशन को लेकर आगे बढ़ा रहा है।
नोबेल चयन समिति के अनुसार इस साल नोबेल शांति पुरस्कार निहोन हिडांक्यो को प्रदान करते हुए हम उन सभी जीवित बचे लोगों को सम्मानित करना चाहते हैं, जिन्होंने दर्दनाक यादों के बावजूद शांति का विकल्प चुना।
India Bharat News Latest Online Breaking News