अल्मोड़ा। उत्तराखंड के कई विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। छात्र संघ चुनाव में हो रही देरी का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। छात्र नेता अलग-अलग कॉलेजों में विरोध-प्रदर्शन कर छात्र संघ चुनाव की मांग रहे हैं। कुछ ही एक बार फिर गुरुवार को सोबन सिंह जीना विवि परिसर में हुआ।
दोपहर में एनएसयूआई, टाइगर ग्रुप, गोल्डन ब्वॉयज, आर्यन आदि छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने मुख्य परिसर में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला दहन किया। और जोरदार नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
शाम को छात्र विवि के प्रशासनिक पहुंचे। आक्रोशित कुछ छात्र प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़ गए। और विवि प्रशासन व उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। सूचना के बाद कोतवाली से भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह समझाकर छात्रों को छत से नीचे उतारा गया। जिसके बाद छात्र प्रशासनिक भवन के गेट पर धरने पर बैठ गए है। छात्रों की मांग है कि प्रदेश सरकार शीघ्र छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करें। ऐसा न करने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।
पुतला दहन कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष राहुल सिंह धामी, अमित बिष्ट, आशीष जोशी, संजू सिंह, संजय बिष्ट, गौरव सतवाल, पंकज कनवाल, गिरीश पांडे, निखिल मेहरा, संजय पांडे, रितेश आर्या, भूमिका गैलाकोटी, ज्योति आर्या, प्रदीप भट्ट, पंकज पांडे, विशाल सिंह बिष्ट, अंकिता कपिल, कविता लोहनी समेत कई छात्र मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News