Breaking News

स्कूलों से 100 मीटर की दूरी पर नशीले वस्तुओं की न हो ब्रिकी, डीएम ने छापेमारी के दिए निर्देश

अल्मोड़ा। एनकॉर्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने कहा कि स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में कोई भी नशीली वस्तु की बिक्री न हो, अधिकारी इसका विशेष ध्यान दें। इसके लिए सभी एसडीएम एवं पुलिस के अधिकारियों शिक्षण संस्थाओं के आस पास की दुकानों में छापेमारी करने के निर्देश गए है।

डीएम ने कहा कि नशा वर्तमान में एक चुनौती बन गया है। युवाओं में नशे के प्रति बढ़ती प्रवृति को रोकना होगा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे की सामग्री की सप्लाई करने वाले अपराधियों की खोजबीन की जाए। और जड़ तक पहुंचकर उसकी श्रृंखला को तोड़ा जाए। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षक को नामित करते हुए उसकी सूची पुलिस विभाग को दी जाए। जिससे उन सभी शिक्षकों की नशा रोकथाम संबंधी ट्रेनिंग हो सकें।

बैठक में एसएसपी देवेंद्र पींचा, सीएमएओ डॉ आरसी पंत, प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी अराधना त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना मनराल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …