इंडिया भारत न्यूज डेस्क। उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में बीते 24 अक्टूबर को मस्जिद विवाद के बाद हुए बवाल पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 208 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें से आठ लोग नामजद और 200 अज्ञात हैं। उत्तरकाशी
जिला मुख्यालय समेत आसपास के शहरों में बवाल के बाद शुक्रवार को बाजार बंद रहा। साथ ही प्रशासन ने भी शहर में धारा 163 लगा कर रखी है।
सभी 208 लोगों के खिलाफ उत्तरकाशी नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों के नाम जितेंद्र चौहान, सोनू नेगी, सूरज डबराल, कुलवीर राणा, सुशील शर्मा, गौतम रावत, आलोक रावत और सचेंद्र परमार है। इसके अलावा 200 लोग अज्ञात हैं।
सभी के खिलाफ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से गाली-गलौच, धक्का-मुक्की और अभद्रता करना, चोट पहुंचाना, पुलिस बैरियर और रस्सी को क्षतिग्रस्त करना, धार्मिक भावना भड़काने सहित अन्य नुकसान पहुंचाने व शांति व्यवस्था भंग के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विवाद से जुड़े पांच बड़े अपडेट
1— उत्तरकाशी में बवाल के बाद पूरे जनपद में धारा 163 लागू की गई।
2— पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
3— बवाल पर 208 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें आठ नामजद, 200 अज्ञात शामिल हैं
4— आज दूसरे दिन भी जिला मुख्याल से यमुनाघाटी तक बाजार बंद रहे।
5— एक समुदाय के धार्मिक संगठन ने चार नवंबर को महापंचायत बुलाई है।
India Bharat News Latest Online Breaking News