Breaking News

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: छापेमारी में 246 टिन लीसा बरामद, तस्कर हुए फरार  

अल्मोड़ा। लीसा तस्करी के अवैध करोबार पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने छापेमारी में 246 लीसा भरे टिन बरामद किए है। जबकि लीसा तस्कर टीम को चकमा देकर फरार हो गए। मामले में भारतीय वन अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

डीएफओ सिविल सोयम वन प्रभाग प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया कि वन संपदा की तस्करी, अवैध खनन तथा अवैध पातन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। रविवार सुबह वन विभाग को मुखबिर से दन्या क्षेत्र से बिना नंबर के वाहन से लीसा तस्करी की सूचना मिली।

सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पाण्डे अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। अधिकारियों के मुताबिक, लीसा तस्करों को छापेमारी की सूचना मिलने पर वह धौलादेवी चिल मोटर मार्ग में सिंधिया मल्ला के पास सुनसान जगह पर 246 लीसा भरे टिनों को वाहन से उतारकर फरार हो गए। जांच में वन उत्पाद अवैध पाए गए। जिन्हें जब्त कर लीसा डीपो धौलादेवी ले जाया गया। मामले में भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं तथा लीसा नियमावली के तहत् वन अपराध दर्ज किया गया है। फरार लीसा तस्कर व प्रयुक्त वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

डीएफओ प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी व्यक्ति प्रकाश में आयेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

टीम में वन दरोगा लक्ष्मण सिंह बिष्ट, अमर सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह, कुंदन सिंह बगडवाल व अमन आदि शामिल थे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …