अल्मोड़ा। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं ज्योति पर्व का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की सचिव डॉ. वसुधा पंत ने कहा कि यह दिन देश की एकता, अखंडता और बहुसांस्कृतिक विविधता को समर्पित है।
डॉ पंत ने कहा कि समाज में एकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा की राष्ट्र का निर्माण एकता की बुनियाद पर ही हुआ है। सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाते हुए हमें आज देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की नितांत आवश्यकता है। ज्योति पर्व के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया की मैथिलीशरण गुप्त की ‘जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना, अँधेरा धरा पर कहीं रह न जाये’ को आत्मसात करें।
इस अवसर पर डॉ पंत ने लोगों को ज्योति पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कविता पाठ किया। “हम असत्य से लड़ें सत्य पर चलें, महालक्ष्मी यह वर दो। अन्धकार से हमें उबारो, ज्योतिर्मय मानस कर दो। हम लौकिक सुख में रहकर भी, कर्तव्य कर्म पर अडिग रहें। मानवता की फुलवारी हो, निशदिन हरपल सुखकारी हो। हो सत्य न्याय से हराभरा, सुख का संसार हमें दो माँ। मत हमको अब बहलाओ, माँ दिव्य रूप को दिखलाओ। जीवन साकार करदो माँ, जीवन को राह दिखाओ माँ। अमृत की वर्षा कर भारत को स्वर्ग बना दो माँ। जीवन को स्वर्ग बना दो माँ, जीवन को राह दिखाओ माँ।
इस अवसर पर दुर्गेश पंत, रोहित पांडे, विनायक पंत, भूपेंद्र वाल्दिया, मनोज गुप्ता, नामित जोशी, आशुतोष पंत, मनीष तिवारी, डा रमेश पाल, जयेश पंत, डा दीपा गुप्ता, ज्योति पंत आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News


