Breaking News

पुलिस लाईन में आयोजित हुआ विदाई समारोह, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा। पुलिस लाईन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां एएसआई राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, एएसआई अभिसूचना गिरीश चन्द्र सिंह नयाल, एएसआई अशोक कुमार व एएसआई सुभाष चन्द्र को भावभीनी विदाई दी गई। जिसमें एएसआई अशोक कुमार व सुभाष चंद्र द्वारा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली गई है।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने चारों पुलिसकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। और चारों सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को वाहन में बिठाकर ससम्मान विदाई दी गई। चारों कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया। एसएसपी ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन अपर एसआई दामोदर कापड़ी ने किया। इस मौके पर सीओ विमल प्रसाद, सीएफओ नरेन्द्र कुंवर, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा समेत अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी और सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …