Breaking News
Kotwali
Kotwali almora

Almora:: पशु क्रूरता में शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

 

अल्मोड़ा। पशु क्रूरता करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आफिसर्स कॉलानी निवासी मनोज बिष्ट ने तहरीर में कहा कि शनिवार देर शाम धारानौला में एक व्यक्ति अपनी स्कूटी के पीछे 6 से 7 बकरियों को बांधकर क्रूरता पूर्वक उन्हें घसीटते हुए ले जा रहा था।

 

 

मनोज का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित उनसे गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने मौके पर वीडियो भी बनाई। आरोपित की धारानौला बाजार में दुकान है।

प्रभारी कोतवाल अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …