Breaking News

भाजपा ने पार्टी कार्यालय में आयोजित की कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक चुनाव की दी जानकारी

 

अल्मोड़ा। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में भाजपा द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद अजय टम्टा ने शिरकत की।

जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को पुष्प गुच्छ देकर दोनों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया और सक्रिय सदस्यता में जनपद का स्थान प्रथम आने पर सभी को बधाई दी।

मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि आने वाले समय में अब पार्टी की हर गतिविधि डिजिटल होने जा रही है। संगठन चुनाव में पार्टी के पदाधिकारी वही बनेंगे जो सक्रिय सदस्यता में अपने टारगेट पूरा करेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान के बाद अब संगठनात्मक चुनाव की ओर बढ़ रही है। पहले जिला फिर मंडल व बाद में बूथ स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। अंत में सल्ट बस हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रकाश भट्ट, देवेन्द्र नयाल, लोकेश कालाकोटी, धर्मेंद्र बिष्ट, रवि रोतेला, राजीव गुरूरानी, ललित दोसाद, किरन पंत, गिरीश खोलिया, सिकंदर पवार, महेश नयाल, मीना भैसोड़ा, जगदीश नगरकोटी, महिपाल बिष्ट, आनन्द डंगवाल, देवाशीष नेगी, महेश बिष्ट, वंदना आर्य, संजय डालाकोटी, राजेंद्र बिष्ट, जगत भट्ट, चंदन लाल टम्टा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा में खूब बरसे मेघ, ओले भी गिरे, बिजली व्यवस्था धड़ाम

अल्मोड़ा। जिले में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज बारिश के साथ …

preload imagepreload image
09:58