Breaking News

अल्मोड़ा में पांच दिवसीय पांच जय गोल्ज्यू महोत्सव का आगाज, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

 

अल्मोड़ा। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में पांच दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव का मंगलवार को आगाज हो गया है। इससे पहले महिलाओं ने नगर की बाजार में भव्य कलश यात्रा निकाली। महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया।

ऐतिहासिक मल्ला महल में आयोजित समारोह में अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा उत्तराखंड प्रदेश सांस्कृतिक तौर पर काफी समृद्ध है। राज्य के मंदिर, नदियां, जंगल, हिमालय और खानपान रीति रिवाज धर्म, आध्यात्म, जीवनशैली और हमारे इतिहास की समृद्ध विरासत हैं। इस परंपरा को आगे बढ़ाना, समृद्ध करना और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। राज्य और केंद्र सरकार भी आंचलिक विरासत को लगातार बढ़ावा दे रही है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक मनोज तिवारी ऐसे महोत्सव को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार से पर्याप्त आर्थिक सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने भी विचार रखे।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सचिव प्रकाश बिष्ट, दीपचंद्र जोशी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह, विनोद वैष्णव, पूर्व प्रमुख पीतांबर पांडे, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, राधा बिष्ट, लता तिवारी आदि मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …