अल्मोड़ा। चौखुटिया में प्रवासी पूर्वांचल के लोगों ने छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया। राम गंगा के तट पर बने छठ मैईया के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ देर शाम डूबते सूरज को अर्घ्य दिया गया। शुक्रवार सुबह फिर उगते सूरज को अर्ध्य देने के बाद व्रतधारी महिलाएं 36 घंटे बाद अन्न जल ग्रहण करेंगे। छठ पूजा देखने के लिए स्थानीय लोग भी पहुंचे।
छठ पूजा आयोजन समिति की ओर से रामगंगा के तट पर छठ मैईया के भजनों और जयकारों की धूम मची रही। बाद में व्रतधारी महिलाओं व अन्य लोगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की गई। 36 घंटे का निर्जला व्रत धारण करने वाली महिलाएं शुक्रवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद अन्न, जल ग्रहण करेंगी। छठ मैईया को प्रसन्न करने के लिए व्रतधारी महिलाएं, पुरुष विभिन्न प्रकार के फलों से भरी टोकरिया तथा विशेष पकवान लेकर पहुचते हैं। छठ पूजा पर्व में चौखुटिया सहित द्वाराहाट, कफड़ा, बग्वाली पोखर, गैरसैंण, भगोती, मासी आदि स्थानों से भी प्रवासी पूर्वांचल समाज के लोग पहुंचे हैं।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, कृष्णा शर्मा, सुबोध मिश्रा, मनोज वर्मा,उमेश वर्मा, चंदन वर्मा, सुशील वर्मा, सुनील वर्मा, रमेश राम, दीपक राम, विनय गुप्ता, रेखा देवी, किरण देवी, अनिता देवी, मंजू देवी, संगीता देवी, आशा देवी, रेणु देवी, पूजा देवी में तीरन देवी व मालती देवी सहित कई पूर्वांचली व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News


