अल्मोड़ा। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के सात बाल वैज्ञानिकों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्थान पाया है। चयनित सातों होनहार छात्र अब राष्ट्र स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
एससीईआरटी के तत्वावधान में आठ से दस नवंबर तक गुरूरामराय लक्षमण इंटर कालेज, देहरादून में राज्य विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिले में प्रथम स्थान पाने वाले 28 बाल वैज्ञानिकों व विज्ञान ड्रामा की टीम द्वारा इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया गया। जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पांच छात्रों ने प्रथम, एक छात्र ने द्वितीय एक छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर बाल वैज्ञानिकों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना, डीईओ माध्यमिक चन्दन सिंह बिष्ट, बीईओ हरीश रौतेला, प्रेमा बिष्ट, वन्दना रौतेला, हरेन्द्र साह, रवि मेहता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर सिंह भैसोड़ा, जगदीश बिष्ट, प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, यूसी पाण्डे, राजेश बिष्ट, धीरेंद्र कुमार पाठक ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News


