Breaking News
Pc tiwari uppa
P c tiwari, uppa

क्षेत्रीय राजनीति को नई दिशा दे सकता है केदारनाथ उपचुनाव, उपपा ने उक्रांद को समर्थन देने का किया फैसला  

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने आगामी 20 नवंबर को होने वाले केदारनाथ विस उपचुनाव में जनपक्षी व क्षेत्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्षरत शक्तियों से एकजुट होने का आह्वान किया है। वही, उपपा ने इस उपचुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी डॉ आशुतोष भंडारी को समर्थन देने का फैसला किया है।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, केंद्रीय प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी एवं केंद्रीय महासचिव नरेश नौड़ियाल ने एक संयुक्त बयान में कहा कि लंबे संघर्षों, 42 शहादतों व खटीमा, मसूरी, मुजफ्फरनगर के जख्मों के बाद जो राज्य हमें मिला उसकी हालत किसी से छुपी नहीं है। इन 24 वर्षों में राज करने वाली दिल्ली की कठपुतली सरकारों ने हमारे प्राकृतिक संसाधनों, जमीनों की निर्मम लूट की है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है।

तिवारी ने कहा कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार कुठाराघात हो रहे हैं। कहीं मजदूरों, अधिवक्ताओं को गुंडा घोषित करने के प्रयास हुए है तो सचिवालय में नौकरशाहों से सवाल पूछने मात्र पर युवा नेता पर शर्मनाक ढंग से फर्जी मुकदमा दर्ज किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि केदारनाथ की जनता इस उपचुनाव में जनपक्षी व क्षेत्रीय पार्टियों को अपना समर्थन देती है तो इस राज्य में एक बड़े राजनीतिक बदलाव की भूमिका तैयार हो सकती है।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …