Breaking News

Almora:: पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए 90 से अधिक भाजपाईयों ने किया आवेदन, महिलाओं ने भी ठोकी दावेदारी 

अल्मोड़ा। निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की स्थिति अभी तय नहीं हो सकी है। लेकिन राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा में पार्षद पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की बढ़ती संख्या से माहौल गरमा गया है। 90 से अधिक भाजपाईयों ने पार्षद पद पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है।

सोमवार को भाजपा की पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगर निगम के 40 वार्डों से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने बताया कि 70 से अधिक पुरुषों व 20 महिलाओं ने पार्षद पद का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। इन सभी ने जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा व जिला महामंत्री धमेंद्र बिष्ट को अपने आवेदन पत्र सौंपे।

जिलाध्यक्ष बहुगुणा ने कहा कि दावेदारों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। जिसके बाद उम्मीदवारों का चयन होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। मेयर व पार्षद पद के लिए पार्टी से जो भी प्रत्याशी होंगे सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ उन्हें विजयी बनाने का काम करेंगे।

बैठक में दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, कैलाश गुरुरानी, संजय डालाकोटी, देवाशीष नेगी, मनोज वर्मा, देवेन्द्र नयाल, लोकेश कालाकोटी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, दर्शन रावत, लीला बोरा, प्रेम लटवाल, मंगल सिंह, राजा खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बूथ गठन को लेकर हुई बैठक

अल्मोड़ा। जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में सभी मंडलों की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने बूथ को संगठन की रीढ़ बताते हुए सशक्त बूथ के गठन पर जोर दिया। कुछ पदाधिकारियों की निष्क्रियता पर जिलाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान बूथ गठन फार्म जांच कर जमा करवाए गए। और बूथ गठन में आ रही समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

Check Also

Almora:: शहीद कैप्टन दीपक सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र सम्मान, आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वीर गति को प्राप्त हुए थे जांबाज दीपक

अल्मोड़ा। अदम्य साहस, असाधारण वीरता दिखाने और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कैप्टन …

preload imagepreload image
01:04