अल्मोड़ा। भारतीय संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर कलक्ट्रेट में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका को सामूहिक रूप से पढ़ा गया। इस दौरान एडीएम सीएस मर्तोलिया ने स्टाफ को संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए संविधान का सम्मान करने एवं संविधान के अनुरूप नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। विकास भवन तथा अन्य राजकीय कार्यालयों में भी संविधान दिवस पर शपथ कार्यक्रम आयोजित हुए।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस कार्यालय में पुलिस बल को राष्ट्र के संविधान की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता को बनाये रखने के लिए शपथ दिलाई गई। सभी थाना, चौकी, पुलिस लाइन व फायर स्टेशन में भी शपथ कार्यक्रम हुआ।
जीआईसी लोधिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्रों को कानूनी जानकारी दी। यहां वाद विवाद, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता हुई। यहां राजेश कांडपाल, सुजान सिंह चम्याल, दीपा भाकुनी, सुरेश चंद, रमेश फुलोरिया, संदीप नयाल, पंकज भगत मौजूद रहे।
एसएसजे परिसर के विधि व इतिहास विभाग में संविधान दिवस मनाया गया। यहां संकायाध्यक्ष प्रो.जगत सिंह बिष्ट, प्रो सुशील कुमार जोशी, डॉ गोकुल देउपा, डॉ. प्रेमा खाती, डॉ. लक्ष्मी वर्मा, प्रो. अमित पंत, प्रो. अरशद हुसैन, प्रो. पीएस बोरा, विनोद तिवारी, प्रो. फराह दीवा, पुष्पेश जोशी, प्रियंका सिंह, वंदना टम्टा, सुमित व कई छात्र मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News