Breaking News

बड़ी खबर:: डीएम ने नगर निगम ऑफिस में की छापेमारी, कई कर्मचारी मिले नदारद

इंडिया भारत न्यूज डेस्क। सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त आदेशों के बाद अधिकारी एक्शन मोड में है। जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह लगातार अलग अलग विभागों में जाकर व्यवस्थाएं चेक कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को डीएम नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जहां 73 कर्मचारी दफ्तर में अनुपस्थित मिले।

डीएम कर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम कार्यालय में अचानक छापेमारी कर दी। इस दौरान एक दो नहीं बल्कि 73 कार्मिक अनुपस्थित मिले। डीएम ने काफी देर तक सभी का इंतजार भी किया लेकिन उसके बाद सभी का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए।उन्होंने अनुपस्थित मिले सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने जिले में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिए कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराए बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुंचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना होगा।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …