Breaking News

अल्मोड़ा में पर्यावरण मित्रों ने दी निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी, जानिए क्यों आक्रोशित हैं कर्मचारी      

अल्मोड़ा। नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले चौघानपाटा गांधी पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

गांधी पार्क में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से दैनिक वेतन, संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके से हटाकर निकायों में नियत वेतन पर लाने की मांग की जा रही है। इसको लेकर कई बार ज्ञापन भी दिया गया। समस्याओं के निदान का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन अब तक कर्मचारियों की समस्याएं अब तक जस की तस बनी हुई हैं। मांग पूरी करने के बजाय उल्टा शासन की ओर से नगर निकायों में कार्यरत संविदा व आउटसोर्स कर्मियों को हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द कर्मचारियों को हटाने की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की। अन्यथा निकाय चुनाव का बहिष्कार, उग्र आंदोलन, हड़ताल जैसे कदम उठाने को बाध्य होने की चेतावनी दी। इससे पहले कर्मचारियों ने निगम कार्यालय से चौघानपाटा तक जुलूस निकालाकर सरकार को चेतान का काम किया।

यहां प्रदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, दीपक चंदेल, राजेश, सतीश कुमार, दर्शन चंदेल, शक्ति टांक, चंदन, अनिल कुमार, हेमंत, दिलीप कुमार, अविनाश, निर्मला देवी, राधा देवी, मंजू देवी, विमलेश, अनिता, रेखा, तनुजा, सुनीता समेत कई पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …