अल्मोड़ा। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी सैनिक समिति के केंद्रीय प्रवक्ता नारायण सिंह ने कहा कि राज्य आंदोलन के शीर्ष नेता स्व. त्रिवेंद्र सिंह पवार की याद में आगामी छह दिसंबर को देहरादून शहीद स्मारक में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
रावत ने कहा कि समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप के संयोजन में इस सभा में पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, हरीश रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी समेत कई नेताओं व राज्य आंदोलनकारियों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह पंवार का राज्य आंदोलन में विशेष योगदान है और उनके इस योगदान को कई भुलाया नहीं जा सकता है। एक सड़क मार्ग का नाम त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नाम पर घोषित किया जाना चाहिए। इसके उनकी स्मृति को बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया। और छिद्दरवाला में उनकी एक प्रतिमा लगाने की मांग की गई। साथ ही राज्य आंदोलनकारी की पेंशन 15 हजार किए जाने की मांग की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News