अल्मोड़ा। हवालबाग खेल मैदान में अंडर-14 आयु वर्ग की बालक वर्ग की कबड्डी, वालीबाल व खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है।
समापन कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विधायक ने अव्वल खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही पराजित खिलाड़ियों से हार से निराश न होने तथा और ज्यादा मेहनत कर अगली बार के लिए खुद को तैयार करने का आह्वान किया। अंडर-14 बालक चर्ग के कबड्डी प्रतियेागिता में भिकियासैंण, स्याल्दे, ताड़ीखेत तथा खो-खो प्रतियोगिता में धौलादेवी, द्वाराहाट एवं लमगड़ा की टीम क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम में निवर्तमान जिपं सदस्य महेन्द्र बिष्ट, पूर्व प्रधान हवालाबग देवेंद्र बिष्ट, सोनू कुमार, धन सिंह धौनी, शिवदत्त जोशी, गोविंद सिंह, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, लता वर्मा, महेंद्र सिंह, नवीन लाल वर्मा, अशोक कुमार, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News