अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर लेप्रोसी मिशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ दिवेश शाशनी की मौजूदगी में कई चार दिव्यांगों को व्हीलचेयर, दो दिव्यांगों को बैशाखी वितरित की गई। इसके अलावा छह दिव्यांगों के सार्टिफिकेट बनाये गए। इस दौरान कई दिव्यांगजनों ने मौजूद अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। जिसमें कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। तथा अन्य समस्याओं क लिए सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अल्मोड़ा आराधना त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है, बल्कि एक चुनौती है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद दिव्यांगों को कई सरकारी व सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सहायक समाज कल्याण अधिकारी शैलेद्र पांडे, डॉ. जेसी दुर्गापाल, खुशी कुमरा, दीपक जोशी, शेखर चंद्र, चेतन, विनोद, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News