Breaking News

संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, इस दिन संभालेंगे पदभार

नई दिल्ली। संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक RBI के नए गवर्नर होंगे। सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट ने नए गवर्नर के रूप में उनके नाम को मंजूरी दी है। जानकारी के अनुसार वह 11 दिसंबर 2024 को RBI गवर्नर का पदभार संभालेंगे।

बता दें कि उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए हुई है। वर्तमान में वह रेवेन्यू सचिव के पद पर हैं। संजय मल्होत्रा अभी केंद्र में राजस्व सचिव है। वह 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। अपने पिछले कार्यभार में उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था। उन्हें राज्य और केंद्र सरकार में फाइनेंस और टैक्सेशन में व्यापक अनुभव है।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …