Breaking News
Oplus_131072

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर राजनीतिक दलों ने जताया शोक, कही यह बात

अल्मोड़ा। भारत के दो बार प्रधानमंत्री रहे और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक मनोज तिवारी ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि देश ने एक महान अर्थशास्त्री को खो दिया है। अभावों को संघर्षों से कैसे ऊंचाइयां हासिल की जा सकती है उनका जीवन ये सीख भावी पीढ़ी को देता है। एक नेक इंसान के रूप में विद्वान अर्थशास्त्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह हमेशा याद किए जाएंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की आर्थिक सामाजिक प्रगति में योगदान दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, हेम तिवारी, मनोज वर्मा, पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, पीतांबर पांडे, राधा बिष्ट, दीप डांगी, प्रीति बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल, दीपक कुमार, लता तिवारी, दिनेश कर्नाटक, शहाबुद्दीन, गोविंद मेहरा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा ने जताया शोक

अल्मोड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। सांसद कार्यालय में डॉ. सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक जताने वालों में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, ललित दोसाद, कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर सिंह, दर्शन रावत, चंदन बहुगुणा, पंकज जोशी, हरीश बिष्ट, मोहित बिष्ट आदि शामिल रहे।

Check Also

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने गिनाई मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां

अल्मोड़ा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार …

preload imagepreload image
20:10