अल्मोड़ा, 26 जनवरी 2022
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविन्द सिंह कुंजवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में 45 सीटों पर जीत का दावा किया है। कुंजवाल ने पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने का दम भरा है।
जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि राज्य बनने के बाद सिर्फ कांग्रेस सरकार ने ही पहाड़ी सूबे का विकास किया है। जबकि बीजेपी का योगदान सिर्फ कांगेस सरकार की विकास योजनाओं को बंद करने तक सीमित रहा है। कुंजवाल ने कहा कि अल्मोड़ा जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस कब्जा कर रही है। जबकि राज्य में 45 से अधिक सीट जीत कर कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री बना रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने बीजेपी सरकार को विकास विरोधी बताते हुवे कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मे राज्य की जनता के हितों को लेकर जो फैसले लिए गए थे बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद उन्हें रोकने का काम किया। जिससे प्रदेश का विकास बाधित हुवा है।
वही, कुंजवाल ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश में महँगाई व बेरोजगारी में बेतहाशा बढ़ोतरी हुवी है। राज्य की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और जनता एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News