प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपर राज्य परियोजना निदेशक को भेजा ज्ञापन, डाइट में अव्यवस्थाओं का समाधान कराने की मांग
अल्मोड़ा: उत्तराचंल राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने FLN प्रशिक्षण को डाइट के बजाय विकासखंड स्तर पर आयोजित करने की मांग की है। संघ ने इस आशय का एक ज्ञापन प्रभारी सीईओ के माध्यम से अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा को भेजा है।
ज्ञापन में कहा कि इस मामले में संगठन द्वारा लगातार सीईओ एवं डाइट प्राचार्य को फोनिक एवं पत्रों के माध्यम से मांग की जा रही है। लेकिन डाइट प्राचार्य ने अपनी हठधर्मिता में संगठन के अनुरोध को दरकिनार करते हुए आनन-फानन में फॉलोअप प्रशिक्षण की तिथि घोषित कर दीं। प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रशिक्षण को गत वर्ष 15 अक्टूबर तक पूरा करने के लिए पूर्व में आदेशित किया गया था, जिसमें डाइट पूर्ण रूप से असफल रहा है। साथ ही शीत अवकाश के बाद जिस समय शिक्षकों को बच्चों के पठन-पाठन के लिए विद्यालयों में होना चाहिए, उस समय उन्हें प्रशिक्षण में बुलवाना छात्रहित में न्यायोचित नहीं हैं।
ज्ञापन में कहा कि डाइट के आनंदम प्रशिक्षण हॉल में शौचालय, पेयजल समेत कई अव्यवस्थाएं है। संघ ने व्याप्त अव्यवस्थाओं का तत्काल समाधान करवाने तथा डाइट में होने वाले आवासीय प्रशिक्षण को विकासखण्ड स्तर पर करवाने की मांग की है।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, जिला मंत्री जगदीश सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट आदि के हस्ताक्षर है।
India Bharat News Latest Online Breaking News