Breaking News
Oplus_131072

कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के 50 वर्ष पूरे, बेस चिकित्सालय में आयोजित किया रक्तदान शिविर

अल्मोड़ा। आल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पचास वर्ष पूरे होने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बेस अस्पताल में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दूरस्थ क्षेत्र के अलावा शहर के दवा व्यवसायियों द्वारा इस मुहिम में भागीदारी की गई।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक, पीआरओ डॉ अनिल पांडे और कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस मनकोटी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में बीएस मनकोटी, हेम नरियाल, भानु भास्कर, अर्जुन बिष्ट, मानव नेगी, तरुण कुमार, सुनील कुमार, नीरज सिराड़ी, पूरन बगडवाल, धनंजय साह, केशव कांडपाल, दिनेश ठाकुर, विनोद गरिया, जीवन बिष्ट, भुवन चंद्र, अंकिता नेगी, रोशनी, जितेंद्र वर्मा, अक्षय भट्ट के साथ कई कैमिस्ट ने रक्तदान किया।

रेडक्रॉस के चेयरमैन व कैमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष वर्मा, कोषाध्यक्ष राघव पंत, सचिव गिरीश उप्रेती, डॉ जेसी दुर्गापाल, दीप जोशी के अलावा रक्तकोष के इंचार्ज डॉ आशीष, डॉ वैष्णवी, शिवानी, भास्कर पांडे, सौरभ उपाध्याय द्वारा शिविर में अपना सहयोग प्रदान किया गया।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …