अल्मोड़ा। नगर के रानीधारा आंतरिक मोटर मार्ग को अगले एक माह तक वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। मंगलवार को एसडीएम सदर संजय कुमार ने इसका आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा कि सांई मंदिर से धार की तूनी तक इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा सतह सुधार का कार्य होना है। अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड के अनुरोध पर 28 जनवरी से 28 फरवरी तक इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।यह प्रतिबंध अग्निशमन वाहन एवं एम्बुलेंस पर लागू नहीं होगा।
एसडीएम ने कोतवाली एवं एनटीडी चौकी पुलिस को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये है कि संबंधित अधिकारियों के सम्पर्क नम्बर को मार्ग के प्रतिबंधित क्षेत्र के दोनों ओर सार्वजनिक स्थल में प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे।
India Bharat News Latest Online Breaking News