अल्मोड़ा। फायर सीजन से पहले वन विभाग वनाग्नि रोकथाम की तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को सोमेश्वर रेंज के पायखाम अनुभाग अन्तर्गत कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों व फायर वॉचरों को वनाग्नि सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग दीपक सिंह ने कहा कि फायर सीजन में वनकर्मियों व फायर वॉचरों को भौगोलिक स्थिति को देखते हुए खुद को सुरक्षित रखते हुए वनाग्नि को नियंत्रण करना है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकथाम के लिए जनसहभागिता बहुत जरूरी है। जंगल सभी के है, स्थानीय लोगों को भी वन संपदा को बचाने के लिए आगे आना होगा।
वन क्षेत्राधिकारी मनोज लोहनी ने अग्नि सुरक्षा सम्बन्धित उपकरणों फायर ब्लोअर, रेक, जीपीएस एवं वर्तमान में उपलब्ध फायर रैप से वनाग्नि सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। तथा सभी कर्मचारियों एवं फायर वाचरों को अग्नि घटना को नियंत्रित करने के लिए फायर उपकरणों से किये जाने वाले कार्य का फील्ड में उपयोग करने के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में दारोगा हीरा सिह बिष्ट, शिव राम, संजय जोशी, गोपाल राम आर्या, ग्लोब लोहनी, आयुष नौटिया, आकाश कुमार, पंकज नेगी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Oplus_0
India Bharat News Latest Online Breaking News