Breaking News
Oplus_131072

भैसियाछाना मंडल में अध्यक्ष पद के लिए 3 लोगों ने की दावेदारी, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में फरवरी अंतिम सप्ताह तक भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जानी है। भाजपा ने मंडल स्तर पर चुनाव की कवायद तेज कर दी है। नियुक्त पर्यवेक्षक अलग अलग मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रहे हैं।

धौलछीना में आयोजित हुई भैसियाछाना मंडल की बैठक में पर्यवेक्षक साकेत अग्रवाल और रेनू अधिकारी ने कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की। इस बैठक में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री धमेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मंगल रावत ने पुष्प गुच्छ देकर पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।

भैसियाछाना मंडल अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मंगल रावत समेत तीन लोगों ने दावेदारी पेश की है। जिसमें दो अन्य नाम गोपाल मेहरा और बलदेव आर्या के है।

बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक अर्जुन राम, बूथ अध्यक्ष मदन सिंह, नवीन मेहता, संजय सिंह, हर सिंह, कुंदन सिंह, हेमंत जोशी, सागर सिंह, लक्षम सिंह, पंकज सिंह, बलवंत सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Almora:: मंत्री डा. धन सिंह रावत ने महावतार बाबा की गुफा पहुंचकर लगाया ध्यान, यह घोषणाएं की

अल्मोड़ा। चिकित्सा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वाराहाट विकासखंड के पांडवखोली स्थित …

preload imagepreload image
16:05