अल्मोड़ा। भाजपा के पूर्व जिलामंत्री विनीत बिष्ट ने कैबिनेट द्वारा भू-कानून के फैसले को मंजूरी दिए जाने को ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
प्रेस को जारी एक बयान में बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड एक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रदेश है। अपनी संस्कृति, संसाधन, त्योहार, भूमि इत्यादि से यहां के जनमानस की भावनाएं जुड़ी हुई है। प्रदेश की जनता की राज्य स्थापना के समय से ही एक सशक्त भू-कानून की मांग रही है। जनता द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग व जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धामी मंत्रिमंडल ने सशक्त भू-कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। जल्द ही एक सशक्त भू-कानून उत्तराखंड वासियों को मिलेगा ऐसी आशा है।
बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का राज्य के हर व्यक्ति को इसका स्वागत करना चाहिए। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा। साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखना में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
India Bharat News Latest Online Breaking News