Breaking News
Oplus_131072

Almora:: दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनने पर संजय बिष्ट का हुआ भव्य स्वागत, BJP कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर मनाया जश्न

अल्मोड़ा। भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। संजय बिष्ट को एक बार फिर हवालबाग मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोसी बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। स्वागत कार्यक्रम में अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा ने भी शिकरत की। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाव और 2027 विस चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा। वही, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने दूरभाष के माध्यम से उन्हें शुभकामना दी।

स्वागत करने वालो में जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, सुंदर मटियानी, चंदन रावत, गोकुल मेहता, आनंद डंगवाल, प्रताप बिष्ट, पूरन, लोकेश कालाकोटी, देवस्थल महाराज ब्रहस्पति गिरी, सुनील बिष्ट, कुंदन कुमार बिष्ट, मनीष बिष्ट, प्रमोद जोशी, रवि चौहान, अमित बिष्ट, सुनील नेगी, कृष्ण बहादुर सिंह, अमित शाह मोनू, अर्जुन बिष्ट, किशन बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, कुंवर बिष्ट, गोविंद बिष्ट, नंदन बिष्ट, दीपक अधिकारी, महेंद्र रावत, सूरज सलाल, जमन बिष्ट, मनोज उपाध्याय, संजय बिष्ट, किशन बिष्ट, ललित कनवाल, चंदन बहुगुणा, बालम मेहता, कैलाश नाथ गोस्वामी, लीला बोरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट,मनोज कनवाल,गोकुल कनवाल,नीरज रावत, रोहित बिष्ट, हरीश बिष्ट, रोहित मेर, रविन्द्र बिष्ट, संजय बोरा, दीपक सिंह ऐरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Almora:: मंत्री डा. धन सिंह रावत ने महावतार बाबा की गुफा पहुंचकर लगाया ध्यान, यह घोषणाएं की

अल्मोड़ा। चिकित्सा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वाराहाट विकासखंड के पांडवखोली स्थित …

preload imagepreload image
16:27