Breaking News

डीडीए के विरोध में गरजी सर्वदलीय संघर्ष समिति, विधायक का जताया आभार

अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगवालर को गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीडीए को समाप्त करने की मांग की गई।

धरनास्थल पर समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों के विपरीत भाजपा सरकार ने नवंबर 2017 में पर्वतीय जिलों में विकास प्राधिकरण लागू कर दिए गए। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी द्वारा एक बार फिर विस सदन में डीडीए के मुद्दे को उठाने पर समिति ने उनका आभार जताया। और कहा कि शहरी विकास मंत्री द्वारा विधायक को डीडीए में शिथलीकरण करने का आश्वासन दिया है। सरकार डीडीए का शिथलीकरण नहीं बल्कि इसे समाप्त करे।

जोशी ने कहा कि 74 वें संविधान संसोधन में निकायों को मजबूत करने का प्रावधान है। लेकिन भाजपा सरकार इसके उलट निकायों को कमजोर करने पर तुली है। डीडीए लागू होने से जहां जनता त्रस्त है वही, नगर निगम पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सरकार द्वारा निगम से भवनों का मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकारी छीन लिया गया है।

जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व एडीएम सीएस मर्तोलिया के धरने को निराधार बताए जाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए समिति संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि आठ वर्षों से प्रशासन का कोई अधिकारी व कर्मचारी धरनास्थल पर नहीं पहुंचा। मामला सदन में उठने के बाद से प्रशासन की अचानक नींद खुल रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन का कहना कोई मायने नहीं रखता है। उनकी लड़ाई सरकार से है। और सरकार के स्तर से ही इसमें कार्यवाही हो सकती है।

यहां यहां प्रताप सिंह सत्याल, शहाबुद्दीन, प्रतेश पांडे, वैभव पांडे, भारत पांडे, ललित मोहन पंत, गोविंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …