Breaking News
Oplus_0

अल्मोड़ा में किन्नरों की मनमानी से ग्रामीण परेशान, मनमाना नजराना वसूलने का लगाया आरोप

अल्मोड़ा: संसाधन पंचायत संगठन की महिलाओं ने पुलिस चौकी ताकुला में ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने किन्नरों द्वारा की जा रही मनमानी वसूली से निजात दिलाने की मांग की है।

बीना गांव में हुई संगठन की बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि बसौली, ताकुला क्षेत्र में ग्रामीण किन्नरों की मनमानी से त्रस्त हैं। शादी-ब्याह, शिशु जन्म इत्यादि शुभ अवसरों पर किन्नर बधाई के नाम पर मनमाना नजराना वसूल रहे हैं तथा मनमाफिक पैसा न मिलने पर बदसलूकी व अपशब्दों का प्रयोग कर खुशी के मौकों पर व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा गांव में अधिकांश लोग बेरोजगार हैं वें किसी तरह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में किन्नरों की नाजायज मांग पूरी करने में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बैठक के उपरांत क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की अध्यक्ष चंपा मेहता के नेतृत्व में संगठन की महिलाओं द्वारा पुलिस चौकी ताकुला जाकर इस आशय का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में अंजू मेहता, मुन्नी देवी, पूजा साह, कमला देवी, प्रेमा साह, भगवती साह, लक्ष्मी साह, पूजा बोरा, लता रौतेला आदि शामिल रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …