Breaking News
Oplus_131072

धूमधाम से मनाई गई रामकृष्ण परमहंस की जयंती

अल्मोड़ा। नगर के विवेकानंदपुरी वार्ड स्थित रामकृष्ण कुटीर में शनिवार को प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस की 190 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान यहां विभिन्न कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम में रामकृष्ण परमहंस के जीवन और विचारों पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने मौजूद लोगों को रामकृष्ण परमहंस के जीवन और विचारों को जानने के लिए प्रेरित किया। मंगल आरती के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार भी किए गए।

आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि रामकृष्ण परमहंस का जीवन संदेश ईश्वर के प्रति हम सबको अग्रसर करने में सर्व उपयोगी है। उनके जीवन और विचारों को जानने और समझने की जरूरत है। उनके विचार भौतिकता और प्रतिस्पर्धा के इस जीवन में हमें निर्देशित और प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर आश्रम में भंडारे का आयोजन भी हुआ। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …