Breaking News
Oplus_131072

महेश नयाल के BJP जिलाध्यक्ष बनने पर स्याली में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कही यह बात

अल्मोड़ा। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल को पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद से कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष है। कार्यकर्ता जगह जगह जश्न मना रहे हैं। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं।

मंगलवार को ग्राम पंचायत स्याली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया। जहां कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर पूर्व मंडल मंत्री हितेश नेगी ने कहा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश नयाल के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। सभी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि महेश नयाल जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम किया है। सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।

यहां प्रकाश बिष्ट, महेंद्र रावत, मनोज, दिनेश, हेमू, पंकज के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

पंचायत चुनाव ने गांवों में पकड़ा जोर, सल्ला भाटकोट से जिपं प्रत्याशी शैलजा चम्याल का धुआंधार प्रचार

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार अंतिम चरणों में चल रहा है ऐसे में चुनाव …

preload imagepreload image
14:34