अल्मोड़ा। सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, सुशासन तथा विकास के तीन वर्ष विषयक आयोजित कार्यक्रम का जिले के विकासखंडों एवं तहसीलों में लोगों ने सीधा प्रसारण सुना और देखा। विकासखंड हवालबाग में प्रसारित कार्यक्रम में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर डीएम ने कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 24 मार्च से 29 मार्च को विभिन्न विकासखंडों में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन की जा रहा है। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़कर इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।
इस कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का जनपद स्तरीय विमोचन किया गया। विकास पुस्तिका सरकार के तीन सालों के कार्यों का विवरण समाहित किए हुए है। इसमें सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों का उल्लेख किया गया है।
इस मौके पर सीडीओ दिवेश शाशनी, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, डीडीओ एसके पंत, एसडीएम सदर संजय कुमार, बीडीओ सुंदर सिंह दरियाल, डीआईओ सत्यपाल सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News