Breaking News
Oplus_0

Almora:: शिविर से अधिकारी नदारद, ​मंत्री रेखा आर्या ने मांगा स्पष्टीकरण, पढ़ें पूरी खबर

सोमनाथ मैदान में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर, शिकायतें लंबित होने पर मंत्री ने जताई नाराजगी

 

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक रेखा आर्या की अध्यक्षता में शनिवार को सोमेश्वर विस के सोमनाथ मैदान में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 50 शिकायतें आई, जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ। जबकि अन्य शिकायतों को अग्रेषित किया गया। वही, शिविर में कई अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य के विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करना एवं उनकी समस्याओं का समाधान करना है। मंत्री ने लंबित शिकायतों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने मौके पर ही शिकायतकर्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों का संवाद कराया।

मंत्री ने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को कैबिनेट मंत्री ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। विभाग से संबंधित योजनाओं के स्टाल भी लगाए गए। शिविर में करीब 694 लोगों को लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 36 लोगों को सहायक उपकरण दिए और 32 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। बाल विकास विभाग द्वारा पांच महालक्ष्मी किट वितरित की गई। उद्यान विभाग द्वारा 171 लोगों को बीज, पौधे एवं दवाएं दी गई। संचालन दिनेश तिवारी और किरन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।

यहा मेयर अजय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, एसडीएम संजय कुमार, डीडीओ एसके पंत, डीपीओ पीतांबर प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, तहसीलदार सोमेश्वर नेहा धपोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …