Breaking News

पर्वतीय क्षेत्रों में प्राधिकरण लागू करना तर्कसंगत नहीं, डीडीए के खिलाफ गरजी सर्वदलीय संघर्ष समिति

अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति ने जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में मंगलवार को गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

धरनास्थल पर समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों में बाखली शैली को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्तर पर अनुदान देने की योजना लाने की बात कर रही है वही, दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियों के विपरीत प्राधिकरण लागू किए जा रहे है। जिसमें भवन बनाने के लिए तमाम तरह के नियम रखें गए है। जिसके चलते लोगों को भवन बनाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार के नुमाइंदों को प्राधिकरण से आम जनता की हो रही फजीहत नहीं दिख रही है। उन्होंने सरकार से पहाड़ की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र डीडीए को समाप्त कर शासनादेश जारी करने की मांग की है। ताकि ​आमजनमानस को भवन बनाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

धरना प्रदर्शन में समिति के संयोजक व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अलावा हेम चंद्र तिवारी, एलएम पंत, प्रताप सिंह सत्याल, प्रतेश पांडे, मनोज भंडारी, शहाबुद्दीन, एलएस ऐठानी, अख्तर हुसैन, महेश चंद्र आर्या आदि लोग शामिल रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …