अल्मोड़ा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए लोक प्रबन्ध विकास संस्था सुनोली द्वारा ‘ग्राम सभा जागरूकता अभियान’ की शुरूआत की गयी है। बुधवार को ग्राम सभा बीना से अभियान का आगाज हुआ। जिसका समापन आगामी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के दिन होगा।
इस दौरान कनगाड़छीना, बीनाकोट व दुर्गाथल तोक से पंचायत घर तक रैली निकाली गई। आयोजित गोष्ठी में एबीडीओ ताकुला एबी भट्ट द्वारा लोगों को पंचायती राज व्यवस्था, त्रिस्तरीय पंचायत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में वार्ड सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वार्ड की समस्याओं को ग्राम पंचायत व ग्राम सभा की बैठकों में रखकर उनका समाधान करवाना वार्ड सदस्य का दायित्व है। उन्होंने लोगों से चुनाव में मतदान करने की अपील की।
संस्था की दीप्ति भोजक ने कहा कि ग्राम पंचायत गांव के विकास का केन्द्र होती है। ढांचागत विकास, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, आजीविका सहित ग्राम विकास की सभी योजनाओं का संचालन ग्राम पंचायत के माध्यम से ही होता है जिसका प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित होना आवश्यक है। अशोक भोज ने नामांकन, ग्राम सभा व पंचायत की बैठकों में ग्रामीणों की भागीदारी पर अपने विचार रखें। संचालन दीप्ति भोजक ने किया।
यहां पूजा बिष्ट, प्रेमा साह, मुन्नी देवी, हेमा देवी, विमला मेहता, भावना साह, दया जोशी, पूजा बोरा, राजेन्द्र, लता, रीता, लीला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News