अल्मोड़ा। नगर में पहली बार सामाजिक समरसता विचार मंच भारतरत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती को धूमधाम से मनायेगा। जागरूक लोगों द्वारा सामाजिक समरसता विचार मंच का गठन करके देश के महापुरूषों की जयन्ती एवं पुण्यतिथि को मंच के माध्यम से मनाने का निर्णय लेकर समाज में समरसता का भाव मजबूत करने का संकल्प लिया हैं।
मेयर अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंच के सचिव त्रिलोचन जोशी ने बताया कि मंच के सचिव त्रिलोचन जोशी ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा सिद्वनौला मंदिर पलटन बाजार से संकल्प यात्रा आरम्भ होगी, जो नन्दादेवी परिसर तक निकाली जायेगी और स्कूली बच्चों द्वारा डा. आंबेडकर के जीवन एंव विचारों पर आधारित अलग-अलग झाँकी निकाली जायेगी। जिसके बाद नन्दादेवी परिसर में कार्यक्रम आयोजित करके बाबा साहेब को श्रद्वाजंली देकर देश प्रेम एंव सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
कार्यक्रम संयोजक मनोज सनवाल ने बताया कि आगामी 12 अप्रैल को मंच द्वारा नगर के अन्तर्गत स्कूलों के बच्चों द्वारा मल्ला महल में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी जो कि कनिष्ठ एंव ज्येष्ठ वर्ग में आयोजित की जायेगी। कनिष्ठ वर्ग में डा. भीमराव आंबेडकर-एकता और समानता के संदेशवाहक तथा ज्येष्ठ वर्ग में भारतीय संविधान निर्माण में डाँ भीमराव अम्बेडकर का योगदान विषय पर बच्चों द्वारा भाषण दिया जायेगा। जिसके लिए तैयारियों को अंतिमरूप दिया जा रहा हैं।
बैठक में सह संयोजक राजेन्द्र बोरा, एड. कुंवर सिंह बिष्ट, मीना भैसोड़ा, डा. सीपी फुलोरिया, आशुतोष, वीरेन्द्र, प्रमोद बिष्ट, सुमित गुप्ता, उपसचिव आशीष जोशी, राहुल कुमार, पीयूष कुमार, अमित साह, मनोज तिवारी सुनील कर्नाटक, दीप जोशी, पार्षद अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, विकास कुमार आर्या, अभिषेक जोशी, संजय कुमार जोशी, अमित साह, इन्तेखाब आलम कुरैशी, डा. राजेन्द्र जोशी, कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, प्रकाश चन्द्र लोहनी आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News