अल्मोड़ा। स्थापना दिवस कार्यक्रमों के तहत बुधवार को जागेश्वर विधानसभा में भाजपा के सक्रिय सदस्यों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला रहे।
विधानसभा सक्रिय सदस्यता कार्यक्रम प्रमुख गोपाल बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रवि रौतेला ने कहा कि जिस राजनीतिक दल का कभी यह कहकर सत्ता पक्ष या मुख्य विपक्षी पार्टियां उपहास उड़ाती थीं कि आप तो केवल दो सदस्यों वाली पार्टी हो, उसी राजनीतिक दल ने भारत की राजनीति के इतिहास को पलटकर रख दिया। कभी दो सांसदों वाली पार्टी पिछले 11 साल से केंद्र की सत्ता में बरकरार है और एक के बाद एक शानदार जीत हासिल कर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का अटूट विश्वास है।
निवर्तमान डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा, भारत आज विश्व की 5 वीं महाशक्ति है। भाजपा सरकार में बेघर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर देने का काम किया हैं। जन उपयोगी योजना जल जीवन मिशन के 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन देने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा कहा केंद्र सरकार ने अपने पिछले 11 साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। जनता का विश्वास मोदी सरकार के साथ है। उन्होंने कहा प्रदेश की धामी सरकार ने नकलविरोधी कानून बनाकर नकल माफियाओं को जेल डालने का काम किया और पारदर्शिता के साथ योग्य व प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी देने का काम किया।
प्रदेश प्रवक्ता गौरव पांडे ने कहा भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं है बल्कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचे उसकी चिंता भाजपा सरकार करती है। उन्होंने कहा भाजपा परिवार व व्यक्ति से हटकर राष्ट्र सर्वोपरि के विचार के साथ काम करती है।
पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जो हर कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा भाजपा को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को जाता है।
कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश भट्ट ने संचालन कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। यहां डीके जोशी, त्रिलोक रावत, हरीश दरम्याल, सुरेश भट्ट, राजेंद्र रोतेला, गोकुल पांडे, दीपक पंत, रवि बिष्ट, गोकुल पांडे, दीवान बोरा, राजेन्द्र जोशी, जगदीश रावत, धन सिह रावत, दयाल पांडे, महेंद्र मेहरा, लक्ष्मण डसीला, देवकी बिष्ट, उमा बिष्ट, मालती देवी, पूरन सुयाल, हेम चन्द्र पाण्डेय, बसंत जोशी, खीम सिंह, बसंत गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News