Breaking News
Oplus_131072

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पान सिंह मेर जिलाध्यक्ष व दुर्गा सिंह नेगी सचिव निर्वाचित

अल्मोड़ा। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में हुए कार्यक्रम में कार्यकारिणी कुल तीन पदों पर निर्वाचन व सात पदो पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर पान सिंह मेर व सचिव पद पर दुर्गा सिंह नेगी निर्वाचित हुए है।

 

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि, पदाधिकारी व अन्य।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन बिष्ट व संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक प्रेम प्रकाश का कर्मचारी नेताओं ने शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। अधिवेशन में मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा और अधिवेशन संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक के साथ ही जिले से सैकड़ों मिनिस्ट्रीयल कर्मी मौजूद रहे।

अधिवेशन के पहले सत्र में अतिथियों का स्वागत व अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। जबकि दूसरे सत्र में नई कार्यकारणी के लिये चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। कुल तीन पदों पर निर्वाचन व सात पदो पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ

अध्यक्ष पद पर पान सिंह मेर को 121 मत मिले। जबकि गिरधर सिंह धानक को 10 मत व देवेन्द्र सिंह रजवार को 109 मत मिले। इस प्रकार पान सिंह मेर 12 मतों से विजयी घोषित किये गए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हेमन्त कुमार को 99 व जय प्रकाश को 131 मत मिले। जय प्रकाश ने 32 मतों से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर विशाल सिंह बोरा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सचिव पद पर मुकेश जोशी को 110 व दुर्गा सिंह नेगी को 121 मत मिले। इस प्रकार दुर्गा सिंह नेगी 11 मतों से विजयी रहे।

 

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मिनिस्ट्रियल कर्मचारी।

 

संयुक्त मंत्री पद पर गोपाल सिंह कफलिया, संगठन मंत्री पद पर भगवत सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर गोविन्द सिंह मेहता सांस्कृतिक मंत्री पद पर मनोज बिष्ट, प्रचार मंत्री पद पर सोहन कुमार, आडिटर पद पर विनोद सिंह रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए।

संयोजक धीरेन्द्र कुमार पाठक, सह संयोजक जेडी उपाध्याय, मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, सचिव हरजीत व उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी ने निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी हैं। पाठक ने मुख्य चुनाव अधिकारी डा मनोज कुमार जोशी सहित सभी चुनाव अधिकारी व चुनाव सम्पन्न कराने में सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंत में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के पूर्व सचिव व संयोजक धीरेन्द्र कुमार पाठक ने नई कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Check Also

Almora:: अभिमन्यु का BCCI के अंडर-16 कैंप के लिए चयन

अल्मोड़ा। द्वाराहाट नगर के शीतलापुष्कर वार्ड निवासी अभिमन्यु कांडपाल का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड “बीसीसीआई” …

preload imagepreload image
14:07