अल्मोड़ा। दिल्ली से घर लौट रहा धौलछीना थाना क्षेत्र के थिकलना गांव का युवक लापता हो गया है। परिजनों ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को देकर सीघ्र युवक का पता लगाने की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के महरौली में बेकरी शॉप में काम करने वाला दीपक सिंह राणा (23) पुत्र बलबीर सिंह राणा गत बृहस्पतिवार को दिल्ली से अपने घर थिकलना को आ रहा था।
लापता युवक के चाचा नंदन सिंह राणा ने बताया कि दिल्ली के किशनगंज से दोपहर करीब 1:30 बजे ऑटो में बैठकर आनंद विहार के लिए निकाला था। दोपहर दो बजे कॉल करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। तब से युवक का कहीं कुछ पता नहीं लग पा रहा है। जब देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। युवक न तो हल्द्वानी पहुंचा और ना ही अपने घर। परिजन अनहोनी की आशंका से घबराए हुए हैं।
युवक के चाचा हीरा सिंह राणा ने दिल्ली के किशनगढ़ थाने में तहरीर दी है उन्होंने पुलिस से युवक को सकुशल ढूंढने की मांग की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News