Breaking News
Oplus_131072

राजकीय वाहन चालक महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन आर्या को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद इकाई द्वारा संघ कार्यालय विकास भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व राजस्व विभाग में चालक पद से सेवानिवृत्त मोहन आर्या को भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मोहन आर्या ने हमेशा ही सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए काम किया। राजकीय चालकों की मांगों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने और उनके निस्तारण पर हर स्तर पर बेहतरीन कार्य किए। सदस्यों द्वारा उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए नौकरी में उनकी कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण की सराहना की।

इस मौके पर राजकीय चालकों की कई समस्याओं, उनके निस्तारण समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। महासंघ ने कई विभागों में राजकीय वाहन चालक होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा बिना कार्यालय आदेश के अन्य स्रोत के चालकों से मनमाने ढंग से कार्य लिए जाने और जिले से बाहर राजकीय एवं टैक्सी वाहनों (अनुबंधित वाहन) का निजी कार्य के लिए प्रयोग किये जाने का विरोध किया। बायोमैट्रिक उपस्थिति में पूर्व की भांति छूट प्रदान करने पर शासन का आभार जताया। वही, प्रांत स्तर पर पीसी जोशी को क्षेत्रीय मंत्री, पूरन सिंह को संयुक्त सचिव, रमेश चन्द्र को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी देने पर हर्ष जताया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूरन सिंह व संचालन संरक्षक पीसी जोशी ने किया।

यहां रमेश चन्द्र, जगत सिंह, तारा दत्त पाण्डे, कासिम हुसैन, दिनेश जोशी, दीनू बुर्काल, एनबी जोशी, दयाल मेहता, कमलापति, बालम सिंह भाकुनी, ओम प्रकाश, नरेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र कुमार, अरविन्द शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *