Breaking News

अल्मोड़ा में सेना के शौर्य के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

अल्मोड़ा। भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय पर नगर में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। पलटन बाजार से शिखर तिराह स्थित शहीद पार्क तक इस यात्रा का आयोजन किया गया। जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

यात्रा में पूर्व सैनिकों, स्कूली बच्चों, युवा, बुजुर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले सभी सुरक्षा बलों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है।

जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा यात्रा के माध्यम से सैन्य बलों के बलिदान और शौर्य को सार्वजनिक रूप से सराहा गया। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा यह यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता के प्रति जनता की भावनाओं का प्रतीक है।

इस मौके पर महापौर अजय वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, गिरीश खोलिया, रवि रौतेला, ललित लटवाल, धर्मेंद्र बिष्ट, नवीन बिष्ट, संजय बिष्ट, मंगल सिंह, गणेश जलाल, गोविंद पिल्खवाल, रमेश बहुगुणा, राजन जोशी, हितेश नेगी, बिट्टू कर्नाटक, एके सिकंदर पवार, आशीष वर्मा, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, लीला बोरा, लता पांडे, निर्मला जोशी, अमित साह मोनू, आनंद कनवाल, प्रकाश भट्ट, डीसी तिवारी, प्रेम लटवाल, आनंद सिंह बिष्ट, विनोद गिरी गोस्वामी, रूप सिंह बिष्ट, त्रिलोक लटवाल, रेखा आर्या, शुभम रौतेला, दीपक कपूर, मीना भैसोड़ा, तारा जीना, मोहनी कनवाल, रजा अली अंसारी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, सुनील बिष्ट, दर्शन रावत, राजीव गुरुरानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *