Breaking News
Oplus_131072

राजकीय शिक्षक संघ धौलादेवी का अधिवेशन संपन्न, त्रिभुवन अध्यक्ष और नितेश बने मंत्री

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई धौलादेवी का द्विवार्षिक अधिवेशन राइंका गरुड़ाबांज में संपन्न हुआ। इस मौके पर ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

मुख्य अतिथि बीईओ प्रेमा बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति से शिक्षा भी अछूती नहीं है। वर्तमान समय में शिक्षण में तकनीक का योगदान अहम हो गया है।

निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजू महरा ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति, स्थानांतरण, वेतन विसंगति जैसे कई मुद्दों पर विभाग द्वारा कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है।
20-25 वर्ष की सेवा के बाद भी शिक्षकों को एक ही पद से सेवानिवृत्ति होना पड़ रहा है। जो न्याय संगत नहीं है। विभाग को शीघ्र शिक्षकों के लंबित मुद्दों का समाधान निकालना चाहिए।इस मौके पर डॉ बृजेश कुमार डसीला, भोला दत्त पंत, शिव दत्त पाण्डे, हुकुम सिंह आदि ने अपने विचार रखे।

द्वितीय सत्र में संघ की ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर त्रिभुवन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र गोस्वामी, महिला उपाध्यक्ष पद पर मेघा मनराल, मंत्री पद पर नितेश काण्डपाल, संयुक्त मंत्री पद पर गौरव डालाकोटी, संयुक्त मंत्री महिला पद पर ममता मेहता, आय व्यय निरीक्षक पद पर केसर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी संकर्षण त्रिपाठी, ललित मोहन टम्टा, किशन खोलिया चुनाव प्रक्रिया के पर्यवेक्षक रहे।

इस मौके पर प्रधानाचार्य त्रिवेन्द्र सिंह, बसन्त भट्ट, जीवन साह, मोनिका वर्मा, रेखा जोशी, ललित तिवारी, मीना गिरी, निर्मला मेहता, ऊषा रानी, पूनम बिष्ट, ललित आर्य, बीना तिवारी, लोकेन्द्र सिंह, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *