Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के पराक्रम के सम्मान में निकाली शौर्य यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंज उठा शहर

भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही कई महिलाओं व छात्राओं ने लिया हिस्सा

 

अल्मोड़ा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में शौर्य यात्रा निकाली गई। चौघानपाटा गांधी पार्क से शिखर तिराहे स्थित शहीद स्मारक तक यह यात्रा निकली। जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही नगर की कई महिलाओं व छात्राओं ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया। देश के जांबाज सैनिकों का आभार जताया और उनके शौर्य को सलाम किया गया। पूरा शहर भारत मां के जयकारों से गूंज उठा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। इस ऑपरेशन से भारतीय सैनिकों ने जहां नौ आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम किया वही, आतंकवाद को पोषित करने वाले पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसे पाकिस्तान की आने वाली पीढ़िया भी याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित हाथों में है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने कहा कि शौर्य यात्रा ने यह संदेश दिया कि देश की रक्षा सैनिकों के साथ ही उनके परिवार खासकर महिलाएं भी कर रही हैं। उनका धैर्य, बलिदान और देशभक्ति समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि यह यात्रा एक जन-आंदोलन की तरह उभरी है। जिसमें हर आयु वर्ग, हर वर्ग की महिलाओं और नागरिकों ने एक स्वर में कहा जब तक सीमा पर सैनिक खड़ा है, हम सब उसकी ताकत हैं।

यात्रा में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, रेखा आर्या, लता पांडे, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, मंडल अध्यक्ष हवालबाग संजय बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, मंगल रावत, प्रेम लटवाल, त्रिलोचन जोशी, आनंद कनवाल,

गणेश जलाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,लता पांडे, निर्मला जोशी, अमित साह मोनू, पूनम त्रिपाठी, बीना नयाल, प्रकाश भट्ट, महिपाल बिष्ट, मनीष जोशी, जगमोहन बिष्ट, दीपा अधिकारी, तारा जीना, मोहनी कनवाल, बबीता, संदीप श्रीवास्तव, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, नमित जोशी, राजीव राज गुरुरानी, भुवन वर्मा, महिपाल बिष्ट, राजन बिष्ट, मनोज जोशी, मनीष बिष्ट, सुन्दर मटियानी, कृष्ण बहादुर सिंह, महेश मेहता, गोविंद मटेला, आनंद डंगवाल, देवेंद्र सिंह सत्यपाल, ललित मेहता, देवेंद्र नयाल, दीपक पांडे, दिशांत पवार, रमेश मेर, चंदन रावत, राहुल बिष्ट, सुनील नेगी, रजा अली अंसारी, विनोद गिरी गोस्वामी, जगदीश नगरकोटी, शुभम रौतेला, चन्द्रशेखर पालीवाल, हिमाल शर्मा, अशोक जलाल, निशा बिष्ट, दिव्या जोशी समेत कई लोग शामिल हुए।

 

Check Also

पंचायत चुनाव ने गांवों में पकड़ा जोर, सल्ला भाटकोट से जिपं प्रत्याशी शैलजा चम्याल का धुआंधार प्रचार

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार अंतिम चरणों में चल रहा है ऐसे में चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image
13:38