Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा:: दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत, जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा। जैंती तहसील क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नहाने गए एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुटौली निवासी 16 वर्षीय संजय कुमार आर्या सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपने चार अन्य दोस्तों के साथ ग्राम सूरी के पास पनार नदी में नहाने के लिए गया था। सभी नदी में नहा रहे थे अचानक संजय कुमार गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसे काफी बचाने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। इसकी सूचना जैंती पुलिस चौकी में दी गई।

चौकी प्रभारी एसआई दिनेश परिहार टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद संजय को नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक 12 वीं का छात्र था। उसके पिता चिंता राम ग्राम प्रहरी है और दर्जी का कार्य करते हैं। पंचायतनाम की कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बांजधार में रखवा दिया गया है। इस घटना से मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *