Breaking News
Oplus_131072

मल्ला महल में आदिवासी उत्पादों की प्रदर्शनी, DM ने लोगों से की यह अपील

अल्मोड़ा। नगर के मल्ला महल में भारतीय जनजातीय विपणन विकास संघ लिमिटेड (ट्राइफेड) द्वारा आदिवासी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने फीता काटकर आदि बाजार का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी आगामी 8 जून तक मल्ला महल में लगाई गई है।

डीएम ने प्रदर्शनी में लगे स्टालों का अवलोकन भी किया तथा उनकी सराहना की। डीएम ने कहा कि ये प्रदर्शनी स्वरोजगार की बेहतरीन मिसाल है। इनके उत्पाद बहुत शानदार हैं तथा लोगों को आकर्षित करने वाले हैं। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों एवं पर्यटकों से भी अपील की है कि यहां आकर इन उत्पादों को खरीदें एवं इनकी गुणवत्ता एवं कलाकारी का लाभ उठाएं।

इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य के 30 से अधिक जनजातीय उद्यमी भाग ले रहे हैं। साड़ियां, पुरुषों के कोट एवं वेस्ट कोट, मुंज-काँसी से निर्मित उत्पाद, लकड़ी एवं पत्थर की कलाकृतियां, पयरोग्राफी, वन धन व कृषि आधारित वस्तुएं तथा साज-सज्जा सामग्री जैसे हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक प्रीति टोलिया ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय शिल्पकारों को एक सशक्त विपणन मंच प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने जनसामान्य से इस प्रदर्शनी में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने और जनजातीय कला व उत्पादों को प्रोत्साहन देने की अपील की है। इस दौरान एसपीए चमन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *