Breaking News
Oplus_131072

Road accident:: गहरी खाई में गिरा वाहन, 12 साल के बच्चे की मौत, सात लोग घायल

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: दिल्ली से रसिया महादेव जा रही एक महिंद्रा जीप खाई में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रामनगर ले जाया गया। जहां से कुछ घायलों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए उन्हें अन्यत्र रैफर कर दिया गया। वाहन में सवार सभी यात्री आपस में रिश्तेदार थे। जो एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस वाहन से गढ़वाल के रसिया महादेव स्थित गांव जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह दिल्ली से कुछ लोग महिंद्रा जीप संख्या आरजे-14 एसी-3330 से गढ़वाल के रसिया महादेव के नऊ गांव के लिए निकले। वाहन पौड़ी जिले के बीरोखाल के पास जयपुर होते हुए गांव पहुंचने ही वाला था कि नींद की झपकी के कारण चालक का अचानक वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे की ओर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। इस हादसे में बारह वर्षीय किशोर अभि पुत्र आशीष गुसांई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल हुए लोगों में आशीष गुसांई (36), उनकी पत्नी मीनाक्षी देवी (34), अंशिका (20) पुत्री दान सिंह, रूची देवी (32) पत्नी संदीप पटवाल, रूही (12) पुत्री संदीप पटवाल तथा एक अज्ञात को परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए रामनगर अस्पताल लाया गया। जहां से कुछ घायलों की स्थिति देखते हुए उन्हें उपचार के लिए अन्यत्र रैफर कर दिया गया।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *